Saturday, June 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नाबालिग छात्रा से पटना में दुष्कर्म:आरोपी गिरफ्तार, मां ने FIR दर्ज कराई; पहले भी जा चुका है जेल


शेखपुरा जिले की एक नाबालिग छात्रा से पटना ले जाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने स्थानीय महिला थाना में पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर शेखपुरा जेल भेज दिया है। महिला थाना अध्यक्ष रिशु कुमारी ने बताया कि 17 वर्षीय पीड़िता इंटर की छात्रा है। आरोपी युवक ने उसे पटना घुमाने का झांसा दिया और 13 अप्रैल को अपने साथ पटना ले गया। वहां 13 और 14 अप्रैल को अज्ञात स्थान पर उसके साथ बलपूर्वक दुष्कर्म किया गया। माता-पिता को फोन पर घटना की जानकारी दी
दुष्कर्म के बाद युवक पीड़िता को पटना में ही छोड़कर चला गया। छात्रा ने अपने माता-पिता को फोन पर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर माता-पिता पटना पहुंचे और उसे घर वापस लाए। छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह पटना में दुष्कर्म के स्थान और मोहल्ले के बारे में अनभिज्ञ है। ननिहाल शेखपुरा जिले के एक गांव में
गिरफ्तार आरोपी 35 वर्षीय युवक नालंदा जिले के गिरियक थाना क्षेत्र के एक गांव का मूल निवासी है। उसका ननिहाल शेखपुरा जिले के एक गांव में है। वह फिलहाल बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहा था। पीड़िता का घर आरोपी के निवास स्थान के पास ही है। थाना अध्यक्ष ने यह भी बताया कि गिरफ्तार आरोपी युवक तीन साल पहले विदेशी शराब की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच कराया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस इस मामले के हर बिंदु पर बारीकी से जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles