तीन किलो गांजा, स्मैक और बाइक के साथ 6 गिरफ्तार

Date:

मुजफ्फरपुर| जिला पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने औराई, सरैया, अहियापुर और मिठनपुरा थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल छह तस्करों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 3.115 किलोग्राम गांजा, 3.37 ग्राम स्मैक, 7,100 रुपए, दो बाइक और दो मोबाइल भी बरामद किए। इसकी जानकारी नगर पुलिस अधीक्षक मो. मोहिबुल्ला अंसारी ने प्रेस वार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत औराई पुलिस ने विकास सहनी और नितेश कुमार को 1.983 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, सरैया थाना क्षेत्र से चंदन कुमार को 1.132 किलोग्राम गांजा और दो मोबाइल के साथ पकड़ा गया। अहियापुर पुलिस ने विकास कुमार और प्रकाश कुमार सिंह को 3.37 ग्राम स्मैक और 7,100 रुपए के साथ दबोचा। इसके अलावा मिठनपुरा पुलिस ने एक पुराने मामले में अभियुक्त छोटू कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार विकास सहनी का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है। उसपर औराई व कटरा थानों में बलात्कार, आर्म्स एक्ट और बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत पांच मामले दर्ज हैं। सभी आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

The Love Archive: “Six months into the relationship, I knew Deepika was the one” – Ranveer Singh

Ranveer Singh began his career in Bollywood with a...

T20 Blast 2026: Sikandar Raza joins Worcestershire as Ben Dwarshuis replacement

Worcestershire are strengthening their squad as they aim to...
Join Us WhatsApp