Monday, June 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बंगाल के राष्ट्रवादी मुसलमान भाजपा के साथ, शुभेंदु अधिकारी का नंदीग्राम में जीत का दावा

बंगाल के राष्ट्रवादी मुसलमान भाजपा के साथ, शुभेंदु अधिकारी का नंदीग्राम में जीत का दावा

Suvendu Adhikari: नंदीग्राम : भाजपा नेता और नंदीग्राम के विधायक शुभेंदु अधिकारी ने इस सीट से फिर जीतने का दावा किया है. उन्होंने कहा है कि भाजपा को इसबार पिछली बार से अधिक वोट मिलेगा. पिछली बार मुसलमानों ने ममता बनर्जी को वोट किया थाख् लेकिन इसबार यहां के राष्ट्रवादी मुसलमान भाजपा के साथ हैं. बंगाल की दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे शुभेंदु अधिकारी पिछली बार नंदीग्राम में तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी को हराया था. इस बार उनका भवानीपुर में ममता बनर्जी से उनका मुकाबला है. वो विधानसभा की दोनों सीटों पर जीतने का दावा कर रहे हैं.

नंदीग्राम में मुकाबला आसान

नंदीग्राम में बांग्ला मीडिया से बात करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि नंदीग्राम में 5 साल पहले मुसलमानों का एक भी वोट नहीं मिला था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है. शुभेंदु अधिकारी ने कहा- राष्ट्रवादी मुस्लिम हमारे साथ खड़े हैं, लेकिन उनकी संख्या कम है. शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में जीत का दावा करते हुए कहा कि इस बार ममता बनर्जी मुकाबले में नहीं है. जीत और आसान है. पिछली मुकाबला कड़ा था, लेकिन पार्टी को मुझ पर भरोसा था कि मैं नंदीग्राम में मुख्यमंत्री को हरा दूंगा. नंदीग्राम में 64,000 मुस्लिम वोट थे. सभी ने ममता को वोट दिया. इसके बाद उन्होंने कहा- हिंदू बहुत सोचते हैं, लेकिन अब वे बहुत संगठित हैं. मुसलमान नहीं सोचते, खासकर कट्टरपंथी.

ममता बनर्जी को भवानीपुर में मिलेगी हार

भवानीपुर से अपनी उम्मीदवारी के बारे में भी शुभेंदु ने कहा-पार्टी का मानना ​​है कि इस चुनाव में विपक्ष के नेता को मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहिए. पार्टी ने आदेश दिया है. मैंने उसका पालन किया है. पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया है, ताकि मैं अपनी गरिमा बनाए रख सकूं. विधानसभा में विपक्ष के नेता ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी अपनी हार के बाद नंदीग्राम नहीं गईं. उन्होंने कहा- मुख्यमंत्री पिछले पांच सालों से नंदीग्राम नहीं गई हैं. उन्होंने वहां पाइपलाइन बिछाने की अनुमति नहीं दी, जिससे नंदीग्राम के लोगों को पानी नहीं मिल पाया.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पूरा करेंगे नंदीग्राम के सभी अधुरे काम

शुभेंदु अधिकारी को उम्मीद है कि भाजपा इस विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी. उन्होंने कहा-अगर भाजपा सरकार बनती है, तो हम नंदीग्राम के सभी अधूरे काम पूरे करेंगे. यहां के 30,000 युवा दूसरे राज्यों में रहते हैं. वे भाजपा शासित राज्यों में कमाते हैं और पश्चिम बंगाल में पैसे भेजते हैं. हम इन लड़कों को वापस लाएंगे और उन्हें काम, भोजन और रहने के लिए छत देंगे. यह भाजपा का वादा है. क्या शुभेंदु अधिकारी बदल गये हैं, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि पिछले 22 वर्षों में उनके शरीर में उम्र के लक्षणों के अलावा कुछ भी नहीं बदला है.

Also Read: बंगाल में भाजपा देगी नौकरी, नंदीग्राम में रेल लाने का शुभेंदु अधिकारी ने किया वादा

The post बंगाल के राष्ट्रवादी मुसलमान भाजपा के साथ, शुभेंदु अधिकारी का नंदीग्राम में जीत का दावा appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles