Tuesday, June 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नशे में धुत CISF जवान ने चुनावी सभा में घुसा दी बस, आसनसोल में बच्ची समेत तृणमूल के कई समर्थक घायल

नशे में धुत CISF जवान ने चुनावी सभा में घुसा दी बस, आसनसोल में बच्ची समेत तृणमूल के कई समर्थक घायल

Bengal Election: कोलकाता/आसनसोल. बंगाल से एक बड़ी खबर आ रही है. विधानसभा चुनाव प्रचार के तहत आयोजित तृणमूल कांग्रेस की एक सभा में एक अनियंत्रित बस के घुस आयी. बस की चपेट में आने से कई लोगों के घायल होने की सूचना है. कुछ एक लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है. आसनसोल के रेलपार इलाके में हुई इस घटना से इलाके में भारी आक्रोश है. गुस्साए स्थानीय लोगों ने बस में तोड़फोड़ की और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. हालात को काबू में करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और केंद्रीय बलों की तैनाती करनी पड़ी है.

नशे में धुत CISF जवान चला रहा था बस

जानकारी के अनुसार तृणमूल उम्मीदवार मलय घटक के समर्थन में आयोजित चुनावी कार्यक्रम के समाप्त होते ही एक बेकाबू बस अचानक भीड़ की ओर घुस आयी. बस के अचानक सभा में घुस आने से वहां अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि बस पर “पश्चिम बंगाल पुलिस” लिखा हुआ था. स्थानीय लोगों का आरोप है कि उस बस को एक CISF जवान चला रहा था, जो कथित तौर पर नशे में था. लोगों ने बस चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह हादसा महज लापरवाही का नतीजा था या इसके पीछे कोई साजिश है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मौके पर पहुंचे मलय घटक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और सीधे कब्रिस्तान की दीवार तोड़ते हुए सड़क किनारे की दुकानों, ऑटो और टोटो को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में एक 7 साल की मासूम बच्ची समेत कुल 12 लोग चपेट में आ गए, जिनमें कई गंभीर रूप से घायल हैं. उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया. स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण बनी रही, लेकिन अब नियंत्रण में बतायी जा रही है. मौके पर पहुंचे मलय घटक ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और घायलों के इलाज की व्यवस्था का भरोसा दिया.

Also Read: पश्चिम बंगाल के 16 जिलों में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध, रात 9 बजे से बंद हो जायेगी बार

The post नशे में धुत CISF जवान ने चुनावी सभा में घुसा दी बस, आसनसोल में बच्ची समेत तृणमूल के कई समर्थक घायल appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles