Monday, June 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुजफ्फरपुर: शादी की खुशियां बदलीं मातम में<bha>;</bha> शहनाई गूंजने से पहले उठी चचेरे भाई की अर्थी

मुजफ्फरपुर: शादी की खुशियां बदलीं मातम में<bha>;</bha> शहनाई गूंजने से पहले उठी चचेरे भाई की अर्थी

मुजफ्फरपुर. जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के शेखपुर ढाब गांव में उस समय मातम पसर गया, जब एक घर में चचेरी बहन की शादी की तैयारियां चल रही थीं. घर में बारात आने का इंतजार हो रहा था, लेकिन उसी वक्त एक मनहूस खबर ने खुशियों को मातम में बदल दिया. चचेरे भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया है.

शादी वाले घर में मातम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान संतोष (26) के रूप में हुई है. घर में चचेरी बहन की शादी का माहौल था. मेहंदी की रस्म पूरी हो चुकी थी और पूरा परिवार आज बारात के स्वागत की तैयारियों में व्यस्त था. इसी बीच संतोष की मौत की खबर सामने आई, जिससे परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई. हंसी-खुशी का माहौल अचानक चीख-पुकार में बदल गया.

डिप्रेशन में था संतोष

मृतक की पत्नी कंचन देवी ने बताया कि संतोष बर्फ की फैक्ट्री में काम करता था. कंचन के अनुसार, करीब एक साल पहले उन्होंने अपनी बेटी को खो दिया था, जिसके बाद से संतोष काफी सदमे में था और संभवतः डिप्रेशन का शिकार हो गया था.

पुलिस की जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही अहियापुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल परिवार की ओर से किसी पर कोई स्पष्ट आरोप नहीं लगाया गया है और न ही किसी रंजिश की बात सामने आई है.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा. फिलहाल, मृतक की मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

The post मुजफ्फरपुर: शादी की खुशियां बदलीं मातम में<bha>;</bha> शहनाई गूंजने से पहले उठी चचेरे भाई की अर्थी appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles