Top 5 This Week

Related Posts

तुरकौलिया में जुआ के अड्डे पर छापा, आधा दर्जन जुआरी धराये

तुरकौलिया में जुआ के अड्डे पर छापा, आधा दर्जन जुआरी धराये

मोतिहारी. तुरकौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया बाजार के समीप बासवारी में जुए के अड्डे पर पुलिस ने छापेमारी कर करीब आधा दर्जन लोगों को पकड़ा है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस अपने साथ करीब आधा दर्जन जुआरियों को पकड़कर थाना पर ले गई है. साथ ही जुआ के अड्डे से 52 ताश के पत्ते व कुछ नगद बरामद किया है. सूत्रों की मानें तो बैरिया बसवारी में रोजाना जुआ का महफ़िल जमता है. लाखों का दांव खेला जाता है. पुलिस की छापामारी ने लाखों की बाजी पर पानी फेर दिया है. छापेमारी को लेकर इलाके में खूब चर्चा हो रही है.

The post तुरकौलिया में जुआ के अड्डे पर छापा, आधा दर्जन जुआरी धराये appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

Popular Articles