![]()
बांका जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत प्राप्त आवेदनों की स्वीकृति और भुगतान प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। ये कैंप 21 अप्रैल को आवेदन स्वीकृति तथा 29 अप्रैल को भुगतान/अदायगी से संबंधित कार्यों के लिए होंगे। दोनों कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे समाहरणालय सभागार, बांका में जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न होंगे। दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर योजना का लाभ उठाएं
जिला प्रशासन ने सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर योजना का लाभ उठाएं। अनिवार्य दस्तावेजों में आधार कार्ड, नवीनतम बिजली बिल, पैन कार्ड, बैंक पासबुक की प्रति, CIBIL रिपोर्ट, पिछले तीन वर्षों का आयकर रिटर्न, छत स्वामित्व प्रमाण, व्यवहार्यता स्वीकृति दस्तावेज, सोलर रूफटॉप बीमा पॉलिसी, विक्रेता का कोटेशन तथा सोलर सिस्टम के फोटो शामिल हैं। अतिरिक्त दस्तावेजों की मांग की जा रही
प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि बैंकों द्वारा कुछ अतिरिक्त दस्तावेजों की मांग की जा रही है, जो इस योजना के तहत आवश्यक नहीं हैं। इनमें 6–12 माह के बिजली बिल, भूमि या घर की रजिस्ट्री, विस्तृत BOQ तथा सोलर सिस्टम के भौतिक फोटो शामिल हैं। इस पहल से लाभार्थियों को एक ही स्थान पर सभी प्रक्रियाएं पूरी करने की सुविधा मिलेगी और योजना के क्रियान्वयन में तेजी आएगी।


