गढ़वा | लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम की बैठक की गई। उपजिलापाल एमजेएफ कंचन साहू के आवास पर आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष एमजेएफ डॉ. असजद अंसारी ने की। इस बैठक में सर्वसम्मति से सत्र 2026-27 के पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमे सभी की सर्वसम्मति से अध्यक्ष उमेश अग्रवाल को बनाया। जबकि प्रथम उपाध्यक्ष राकेश पाल, द्वितीय उपाध्यक्ष अरुण सोनी, तृतीय उपाध्यक्ष सुशील कुमार, सचिव विश्वास शर्मा, सह सचिव मनोज कश्यप, कोषाध्यक्ष ज्योति प्रकाश केसरी, सह कोषाध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता, लियो एडवाइजर उपेन्द्र कुमार, टेलट्विस्टर पूनमचंद कांस्यकर को बनाया गया।इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष डॉ असजद अंसारी ने नव निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वहीं कहा कि इनके नेतृत्व में क्लब समाज सेवा में अपना योगदान देगा। वहीं सभी का सहयोग प्राप्त होगा। उपजिलापाल कंचन साहू ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि इनके नेतृत्व में क्लब नया कृतिमान हासिल करेगा। वहीं समाज में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा समाज में व्याप्त मदद की राह में अग्रसर होगा। इस दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने क्लब के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। वहीं कहा कि सभी ने मिलकर मुझ उन पर विश्वास जताया है। वे इस पर खड़ा रहेंगे। अपने कार्य को ईमानदारी पूर्वक निभाऊंगा। ताकि क्लब को समाज सेवा के क्षेत्र में अपना अलग पहचान बना सके। बैठक का संचालन विश्वास शर्मा ने की।इस बैठक में सभी के सर्वसम्मति से देवेन्द्र गुप्ता द्वारा संतोष कुमार को क्लब का सदस्य बनाया गया। बैठक में लोगों ने कहा कि 18 से 26 अप्रैल 2026 तक पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाये जाने का निर्णय लिया गया है। इस बैठक में मुख्य रूप से उपजिला पाल कंचन साहू, उपेंद्र कुमार, अनिल सोनी, राकेश पाल, परेश तिवारी, सरोज सिंह, विश्वास शर्मा, मनोज कश्यप, ज्योति प्रकाश, अरुण सोनी, उमेश अग्रवाल, सुशील कुमार, लखन सर्राफ, देवेंद्र गुप्ता, पूनम चंद कांस्यकार, संतोष कुमार, पिंटू, लियो क्लब से राहुल मौजूद थे।


