Wednesday, June 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मारपीट की प्राथमिकी दर्ज

मारपीट की प्राथमिकी दर्ज

धोरैया. थाना क्षेत्र के तिलवारी गांव निवासी रतनी देवी पति अगहन यादव ने मारपीट कर जख्मी किए जाने के आरोप में धोरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. इसमें कुर्मा गांव निवासी कारू मंडल, प्रीतम मंडल, प्रभु मंडल तथा श्रवण मंडल को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. कहा है कि आरोपीगण दरवाजे पर आए तथा मजदूरी भुगतान की बात को लेकर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर ईंट से सर फोड़ दिया. हो हल्ला सुनकर जब पति बचाने आए तो उसे भी मार कर जख्मी कर दिया. ज़ख्मियों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया में किया गया. बताया गया है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

The post मारपीट की प्राथमिकी दर्ज appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles