Thursday, April 23, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

चतरा में युवक का शव महुआ पेड़ से लटका मिला:लावालौंग के घूरातरी जंगल में फांसी लगाकर की आत्महत्या, वजह अब तक स्पष्ट नहीं


चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र में एक युवक का शव महुआ के पेड़ से लटका मिला। युवक की पहचान लावालौंग निवासी उमेश भारती के रूप में हुई है, जिसने घूरातरी जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया है। यह घटना मंगलवार सुबह लावालौंग थाना क्षेत्र के पारामातु स्थित घूरातरी जंगल में सामने आई। कुछ स्थानीय ग्रामीण जंगल की ओर गए थे, तभी उनकी नजर महुआ के एक पेड़ से लटकते हुए शव पर पड़ी। इस खबर के फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान प्रकाश भारती के पुत्र उमेश भारती के रूप में हुई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना लावालौंग थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चंदन कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और पंचनामा तैयार किया। प्रारंभिक जांच के बाद, शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा के सदर अस्पताल भेज दिया गया। लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि पुलिस को घूरातरी जंगल में युवक के फांसी लगाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles