Tuesday, April 21, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

समस्तीपुर में घर के दरवाजे पर मिली किशोर की लाश:पिता ने हत्या का लगाया आरोप, कहा- मोहल्ले का लड़का रात में बुलाकर ले गया था


समस्तीपुर में संदिग्ध हालत में किशोर की मौत हो गई। घर के दरवाजे पर शव मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पहचान बबलू कुमार(15) के तौर पर हुई है। घटना रोसड़ा थाना क्षेत्र के नायक टोल की है। पिता त्रिवेणी महतो ने बताया कि मेरा बेटा घर पर ही रहता था। मैं गाड़ी चलाने का काम करता हूं। सोमवार रात गाड़ी लेकर बारात में गया था। सुबह परिवार के लोगों ने फोन कर बताया कि बबलू की मौत हो गई है। जिसके बाद वह रोसड़ा से वापस लौटा। मोहल्ले में रहने वाला मनीष शादी में डीजे बजाने का काम करता है। रात में बेटे को बुलाकर ले गया था। इसके बाद उसके साथ क्या हुआ पता नहीं। शव को दरवाजे पर लाकर रख दिया। जब मनीष के घर गया तो वहां कोई नहीं था। पूछताछ में लोगों ने बताया कि पहले करंट से मौत हुई है, लेकिन साजिश के तहत उसे मारा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज वहीं, इस संबंध में रोसड़ा के डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि संदिग्ध स्थिति में किशोर की मौत हुई है। पहली नजर में मामला करंट से मौत का है। हालांकि परिवार के लोग आरोप लगा रहे हैं। आवेदन मांगा गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ताकि मौत का सही कारण स्पष्ट हो सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles