Tuesday, April 21, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

छात्रों को दूर के स्कूल अलॉट, DEO ऑफिस का घेराव:किशनगंज में नजदीकी +2 स्कूल में एडमिशन की मांग की


किशनगंज के बुढ़ीमारी क्षेत्र के लगभग 70 छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने नौवीं कक्षा के लिए दूरस्थ विद्यालय आवंटित होने पर अपनी परेशानी व्यक्त की और नजदीकी स्कूल में नामांकन की मांग करते हुए एक आवेदन सौंपा। छात्रों ने बताया कि उन्होंने उर्दू मध्य विद्यालय बुढ़ीमारी, मदरसा बुढ़ीमारी और आसपास के अन्य मध्य विद्यालयों से आठवीं कक्षा उत्तीर्ण की है। विभागीय आदेश के अनुसार, उन्हें उत्क्रमित उच्च विद्यालय मौधो आवंटित किया गया है, जो उनके गांव से लगभग 9 किलोमीटर दूर है। अधिकांश अभिभावक दूसरे राज्यों में मजदूरी करते विद्यार्थियों का कहना है कि इतनी दूरी तय कर प्रतिदिन स्कूल जाना उनके लिए बेहद कठिन होगा। अधिकांश अभिभावक दूसरे राज्यों में मजदूरी करते हैं, जिससे बच्चों के आने-जाने की व्यवस्था करना संभव नहीं है। परिवहन सुविधा के अभाव में उन्हें पैदल या निजी साधनों पर निर्भर रहना पड़ेगा, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका है। छात्रों ने विशेष रूप से छात्राओं की नियमित उपस्थिति पर चिंता व्यक्त की, क्योंकि अधिक दूरी के कारण उनकी पढ़ाई छूटने का खतरा बढ़ जाएगा। उन्होंने बताया कि उनके गांव से मात्र 800 मीटर की दूरी पर +2 कारकुन लाल उच्च विद्यालय, अलता स्थित है। सामूहिक रूप से नामांकन कराने का निर्देश जारी करने की मांग छात्रों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से अनुरोध किया है कि उनकी परिस्थितियों पर विचार करते हुए उत्क्रमित उच्च विद्यालय मौधो के स्थान पर +2 कारकुन लाल उच्च विद्यालय अलता में सामूहिक रूप से नामांकन कराने का निर्देश जारी किया जाए। छात्र-छात्राओं ने उम्मीद जताई कि शिक्षा विभाग उनकी समस्या पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर जल्द निर्णय लेगा, ताकि दूरी और संसाधनों की कमी के कारण उनकी आगे की पढ़ाई बाधित न हो।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles