Wednesday, June 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सीएम नीतीश कुमार आज नालंदा आएंगे:राजगीर में 'लाइट एंड साउंड शो' की नींव रखेंगे; आगामी मलमास मेले की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे


विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल और भगवान बुद्ध की अति प्रिय तपोभूमि वेणुवन विहार में जल्द ही उनकी जीवन गाथा डिजिटल रूप में जीवंत होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यहां अत्याधुनिक ‘लाइट एंड साउंड सिस्टम’ की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा आगामी मलमास मेला की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य भगवान बुद्ध के संपूर्ण जीवन चरित्र को प्रभावशाली दृश्य-श्रव्य (Audio-Visual) माध्यम से आम जनमानस और पर्यटकों तक पहुंचाना है। लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से बुद्ध के जन्म से लेकर उनके ज्ञान प्राप्ति, उपदेश, प्रवचन और महापरिनिर्वाण तक की यात्रा को दिखाया जाएगा। इसके साथ ही बिहार और देश के विकास में बुद्ध की भूमिका और उनके करुणा संदेश को भी आधुनिक तकनीक के जरिए प्रस्तुत किया जाएगा। 500 दर्शकों के बैठने की होगी क्षमता परियोजना के तहत वेणुवन विहार में सर्किट हाउस से सटे मैदान में एक विशाल स्क्रीन लगाई जा रही है। पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां एक साथ लगभग 500 दर्शकों के बैठने की समुचित व्यवस्था विकसित की जा रही है। इससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक भगवान बुद्ध के गौरवशाली इतिहास से रूबरू हो सकेंगे।
पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई ऊर्जा प्रशासन का मानना है कि इस शो की शुरुआत होने से वेणुवन विहार अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर और अधिक सशक्त होकर उभरेगा। इससे न केवल पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा, बल्कि राजगीर की स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार के अवसरों को भी काफी मजबूती मिलेगी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर वन विभाग और जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और अधिकारियों की ओर से आयोजन स्थल का लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles