Tuesday, April 21, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पटना में पोखर में डूबने से युवक की मौत:एम्स गोलंबर को गुस्साए लोगों ने जाम किया, समय पर गोताखोर के नहीं पहुंचने से नाराजगी


पटना में एक पोखर में युवक के डूबने से युवक की मौत हो गई। शव बरामद नहीं होने से नाराज लोगों ने एम्स गोलंबर के पास एनएच-139 को जाम कर दिया। बाद में पुलिस ने शव को नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के भूसौला दानापुर का है। मृतक की पहचान बिक्रम थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी 25 साल के बीरेंद्र माझी के रूप में हुई है। बीरेंद्र अपने रिश्तेदार के यहां तिलक समारोह में शामिल होने भूसौला आया था। परिजनों के अनुसार, सोमवार देर रात वह घर से बाहर निकला था और पोखर के किनारे पैर फिसलने से गहरे पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रातभर उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सुबह तक शव नहीं मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। समय पर गोताखोर के नहीं पहुंचने से नाराजगी बढ़ी बीरेंद्र अपने पीछे पत्नी सरस्वती देवी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूचना के बावजूद प्रशासन ने राहत और बचाव काम में गंभीरता नहीं दिखाई। समय पर गोताखोर के नहीं पहुंचने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि इसी पोखर में पहले भी कई लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है, लेकिन अब तक न तो इसकी घेराबंदी की गई है और न ही चेतावनी संबंधी कोई बोर्ड लगाया गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने एम्स गोलंबर पहुंचकर सड़क जाम कर दी। प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर विरोध जताया, जिससे सड़क के दोनों ओर गाड़ी की लंबी कतारें लग गईं। जाम के कारण मरीजों, एंबुलेंस और आम राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति बिगड़ते देख फुलवारीशरीफ, जानीपुर, नौबतपुर समेत आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण शव की बरामदगी और मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। साथ ही पोखर की स्थायी सुरक्षा व्यवस्था की मांग करते रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles