
बेड़ो.
प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को मेडवेंट मेडिकल सर्विसेज रांची ने कार्यशाला आयोजित की. जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सक ने हार्ट अटैक व दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को आघात की स्थिति में आने पर सीपीआर देने तथा अंबु बैग का उपयोग करने की जानकारी दी गयी. अंबु बैग के साथ ऑक्सीजन सिलेंडर का जुड़ाव कर उचित इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने की विधि बतायी गयी. डाॅ आरपी सिन्हा व विशेषज्ञ डॉ राजेश कुमार सिन्हा व शाहनवाज खान ने दी. डाॅ सिन्हा ने बच्चे व बड़ों के गले में बाहरी सामग्री से उत्पन्न बाधा को दूर करने की विधि बतायी. उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि बतायी गयी विधि को अपने तक सीमित नहीं रखें, अपने परिवार के सभी सदस्यों तथा आसपास के लोगों को भी सिखायें. कार्यशाला में डीएसपी अशोक कुमार राम, थाना प्रभारी सूजीत कुमार उरांव, इटकी थाना प्रभारी मनीष कुमार, सहायक अभियंता पुरुषोत्तम भाई पटेल, अमन टोप्पो, चिंतामणी शाहदेव, अरविंद, राजा, राजेश कुमार, संजीव कुमार दुबे, फारूक नदीम, सौरव कुमार महली आदि मौजूद थे.बेड़ो, अंबू बैग के माध्यम से जानकारी देते डॉ आरपी सिन्हा.B
The post हार्ट अटैक या दुर्घटना केे बाद सीपीआर देने को लेकर कार्यशाला appeared first on Prabhat Khabar.

![IPL 2026 [WATCH]: Mohammed Siraj shares a light-hearted ‘Dhurandhar’ moment with Jasprit Bumrah post GT vs MI showdown](https://crickettimes.com/wp-content/uploads/2026/04/Mohammed-Siraj-shares-a-light-hearted-Dhurandhar-moment-with-Jasprit-Bumrah-post-GT-vs-MI-showdown.webp)
