![]()
जहानाबाद में दुर्गा पूजा के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और रास्तों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस आने-जाने वाले वाहनों के साथ बाहर से आने वाले लोगों पर भी नजर रख रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। चेकिंग प्वाइंटों पर पुलिस बल तैनात एसएसपी मनोज पांडे ने बताया कि दुर्गा पूजा को देखते हुए जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। विभिन्न चेकिंग प्वाइंटों पर पुलिस बल तैनात कर वाहनों की नियमित जांच की जा रही है। अभियान का उद्देश्य शरारती तत्वों की गतिविधियों पर रोक लगाना और नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाना है। संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर पुलिस प्रशासन ने शहर के मुख्य रास्तों पर निगरानी बढ़ा दी है, ताकि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील की प्रशासन ने आम लोगों से पुलिस का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि त्योहार के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।
जहानाबाद में चेकिंग प्वाइंटों पर पुलिस बल तैनात:बाहरी लोगों और वाहनों पर नजर; नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने पर भी जोर
