Tuesday, April 21, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

महिला ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिला:लिखा-मैं किसी को सुख नहीं दे सकी, इसलिए यह कदम उठा रही हूं; संतान न होने से थी परेशान


जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय रूपा देवी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सोमवार देर रात बी ब्लॉक कुम्हारपाड़ा में हुई। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। परिजनों के अनुसार, रूपा देवी की शादी वर्ष 2003 में अजय वर्मा से हुई थी। शादी के कई वर्षों बाद भी संतान न होने के कारण रूपा देवी काफी परेशान रहती थीं। इधर, सुसाइड नोट में रूपा देवी ने लिखा है, “मैं किसी को सुख नहीं दे सकी, इसलिए यह कदम उठा रही हूं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है।” वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि दो दिन बाद ही उनके चचेरे भाई की शादी होने वाली थी, जिससे घर में तैयारियां चल रही थीं।पुलिस ने इस मामले में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles