Wednesday, September 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बदहाल सड़क की वजह से एंबुलेंस नहीं पहुंची गांव:गर्भवती को 2 किमी तक बाइक से ले गए परिजन, बीडीओ ने जांच का आश्वासन दिया


चतरा जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो सरकारी दावों पर सवाल खड़े करती है। कुंदा प्रखंड में नक्सल प्रभाव खत्म होने के बावजूद आज भी बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। ताजा मामला मरगड़ा गांव के भारती टोला का है, जहां सड़क न होने के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाई। नतीजतन, प्रसव पीड़ा से तड़पती एक गर्भवती महिला को परिजनों ने 2 किलोमीटर तक बाइक से ले जाना पड़ा। बुधवार सुबह भारती टोला की एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस लेकर निकली, लेकिन सड़क इतनी खराब थी कि एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी। मजबूरन, परिजनों ने दर्द से तड़प रही महिला को मोटरसाइकिल पर बैठाया। वे उबड़-खाबड़ रास्तों से होते हुए 2 किलोमीटर का सफर तय कर उसे मुख्य सड़क पर खड़ी एंबुलेंस तक लेकर आए। ग्रामीणों का कहना है कि आसान रास्ता न होने से सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों को होती है। इधर, कुंदा के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) साकेत कुमार सिन्हा ने बताया कि उक्त सड़क के निर्माण के लिए ग्राम सभा से रिपोर्ट पारित कराकर जिला मुख्यालय को सौंप दी गई है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू होगा। बीडीओ ने आश्वासन दिया है कि वह जल्द ही जूनियर इंजीनियर (जेई) के साथ घटनास्थल का दौरा करेंगे और जिला प्रशासन को दोबारा वस्तुस्थिति से अवगत कराएंगे, ताकि सड़क का निर्माण जल्द से जल्द पूरा हो सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles