Wednesday, April 22, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

'90% महिलाओं का करियर बेड से,तो ये मर्द कौन हैं?':कांग्रेस नेता प्रतिमा दास ने कहा- पप्पू यादव सस्ती लोकप्रियता के लिए कुछ भी बोलते है


पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि 90% महिलाओं का पॉलिटिकल करियर नेताओं के बेड से शुरू होता है। उनके इस बयान पर अब राजनीतिक गलियारे में सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस का सच्चा सिपाही कहने वाले पप्पू यादव को उसी पार्टी की महिला नेता ने जवाब दिया है। कांग्रेस की पूर्व विधायक प्रतिमा दास ने कहा कि पप्पू यादव सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए कुछ भी अनाप-शनाप बोलते हैं। पप्पू यादव का बयान बहुत ही दुखद प्रतिमा दास ने कहा कि यदि इस तरह का बात उन्होंने कहा है तो बहुत ही दुखद और शर्मनाक बात है। इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना हमारा देश का संविधान और हमारे देश की महिलाएं अधिकार नहीं देती है। जो पप्पू यादव ने कहा कि 90% महिलाएं नेताओं के बेड से होकर गुजरती हैं, आखिर वह मर्द है कौन इसका जवाब भी उन्हें देना चाहिए था। ये लोग सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए कुछ भी अनाप-शनाप बोलते हैं। मैं उनके इस बयान का विरोध करती हूं और उन्हें माफी मांगना चाहिए। पप्पू यादव ने 20 अप्रैल को महिला आरक्षण पर विवादित बयान दिया था। पप्पू यादव ने कहा था कि महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। देश में यौन शोषण के मामलों में नेताओं की बड़ी भूमिका है और कई सांसदों पर गंभीर आरोप लगे हैं। पप्पू यादव ने कहा कि 90% महिलाओं का राजनीतिक करियर नेताओं के बेड से शुरू होता है। उनके इस विवादित बयान पर बिहार राज्य महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है और तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles