Wednesday, April 22, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

30 तक टाटानगर से होकर गुजरेंगी 5 समर स्पेशल:यात्रियों को राहत; खड़गपुर-पुणे, रायपुर-खड़गपुर समेत प्रमुख रूट पर स्पेशल ट्रेनें‎


‎‎‎‎‎‎‎गर्मी और शादी-विवाह के सीजन‎ में नियमित ट्रेनों में सीटों की भारी‎ कमी के बीच रेलवे ने यात्रियों को ‎राहत देने के लिए समर स्पेशल‎ ट्रेनों का संचालन शुरू किया है।‎ ओडिशा और छत्तीसगढ़ के ‎विभिन्न शहरों से चलने वाली ये ‎विशेष ट्रेनें टाटानगर होक र‎गुजरेंगी, जिससे यात्रियों को‎ वैकल्पिक सुविधा मिलेगी। ‎खड़गपुर-पुणे, रायपुर-खड़गपुर,‎दुर्ग-शालीमार समेत कई प्रमुख‎ रूटों पर अतिरिक्त फेरे लगाए‎ गए हैं। इन ट्रेनों के संचालन से ‎वेटिंग लिस्ट का दबाव कम ‎होगा और यात्रियों को समय पर‎ सीट मिलने की संभावना‎ बढ़ेगी। रेलवे ने मांग के आधार‎पर आगे और ट्रेनें चलाने के‎ संकेत भी दिए हैं।‎ आज और 23 को रद्द रहेगी टाटा-हटिया-टाटा एक्सप्रेस
इधर, आद्रा डिवीजन में विकास कार्यों के कारण टाटानगर से चलने वाले कई ट्रेन प्रभावित रहेंगे। इसमें ट्रेन नंबर-18601/18602 टाटा-हटिया-टाटा एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर- 68023/68024 झारग्राम-पुरुलिया-झारग्राम एक्सप्रेस 21 और 23 अप्रैल को रद्द रहेगी। वहीं 68065/68055 टाटा-आसनसोल-टाटा मेमू आद्रा में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। वहीं, ट्रेन नंबर-18601 टाटा-हटिया एक्सप्रेस 22 और 25 अप्रैल को बदले मार्ग चांडिल-गंडाबिहार-मुरी होकर चलेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles