आनंद विहार से शेखपुरा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन:बिहारशरीफ होकर गुजरेगी; होली पर रेलवे का तोहफा, जानें पूरा शेड्यूल

Date:


होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष प्रबंध किए हैं। मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए आनंद विहार और शेखपुरा के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन बिहार शरीफ के रास्ते जाएगी। आनंद विहार-शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल गाड़ी संख्या 04070 आनंद विहार से शेखपुरा के लिए 20, 24, 27 फरवरी और 03, 06 मार्च को परिचालित की जाएगी। यह ट्रेन आनंद विहार से मध्य रात्रि 00.20 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन दोपहर 13.20 बजे डीडीयू, शाम 16.20 बजे पटना रुकते हुए रात 20.30 बजे शेखपुरा पहुंचेगी। ​वापसी में गाड़ी संख्या 04069 शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल 20, 24, 27 फरवरी और 03, 06 मार्च को ही शेखपुरा से रात 22.30 बजे खुलेगी। यह ट्रेन अगले दिन तड़के 02.00 बजे पटना और सुबह 05.55 बजे डीडीयू होते हुए शाम 19.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। यह ट्रेन बख्तियारपुर, बिहारशरीफ और बरबीघा के रास्ते अपनी यात्रा पूरी करेगी। अन्य प्रमुख स्पेशल ट्रेनें इसके अतिरिक्त नई दिल्ली से बरौनी और सुपौल के लिए भी 20 फरवरी से 06 मार्च तक प्रतिदिन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन होगा। वहीं, कोलकाता और हावड़ा से रक्सौल एवं मधुबनी के लिए भी विभिन्न तिथियों में विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। रेलवे ने जयनगर-अमृतसर हमसफर क्लोन एक्सप्रेस के परिचालन अवधि को भी 31 मार्च तक के लिए विस्तार दे दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

'Canadians are with you,' says PM at Tumbler Ridge vigil

The Canadian prime minister attended a vigil with federal...

TANVI THE GREAT is a heartfelt and well-intentioned film

Tanvi The Great Review {2.0/5} & Review RatingStar...
Join Us WhatsApp