Wednesday, April 22, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जेईई मेन में सेक्रेड के श्रेष्ठ ने हासिल किया 99.39 परसेंटाइल

जेईई मेन में सेक्रेड के श्रेष्ठ ने हासिल किया 99.39 परसेंटाइल

झुमरीतिलैया. सेक्रेड हार्ट स्कूल के छात्र श्रेष्ठ कुमार ने जेईई मेन 2026 में 99.39 परसेंटाइल प्राप्त किया़ श्रेष्ठ ने इस शानदार प्रदर्शन से न केवल अपने माता-पिता और विद्यालय, बल्कि पूरे जिले का नाम गौरवान्वित किया है़ विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. अभिजीत शिवम ने 92 परसेंटाइल, गौरव सिंह ने 83 परसेंटाइल तथा अभिनव कुमार और सुमित कुमार सिंह ने 82 परसेंटाइल हासिल किया है़ इस उपलब्धि पर प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने हर्ष व्यक्त किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. निदेशक प्रमोद कुमार, उप प्राचार्य प्रवीण कुमार, को-ऑर्डिनेटर शगुफ्ता परवीन ने भी बच्चों को बधाई दी है.

जेईई मेन में डीएवी के बच्चों का शानदार प्रदर्शन

कोडरमा. पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल, झुमरीतिलैया के विद्यार्थियों ने जेईई (मेन) 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. विद्यालय के हिमांशु पंत ने 99.56 परसेंटाइल प्राप्त किया है, जबकि छात्रा शायंतिका मोदी ने 99.29 परसेंटाइल हासिल किया. इसके अलावा अन्य छात्रों में साहित्य राज ने 96.71 परसेंटाइल, रागिनी बर्गवे ने 94.52 परसेंटाइल, शिवांग आयुष ने 90.25 परसेंटाइल, हासिल किया है़ शनि कुमार एवं शुभम कुमार सिंह ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी है.

The post जेईई मेन में सेक्रेड के श्रेष्ठ ने हासिल किया 99.39 परसेंटाइल appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles