Thursday, August 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सुपौल में 4 दिन से बुजुर्ग लापता:एक महीने बाद भी सुराग नहीं, परिजनों ने DM से लगाई गुहार


सुपौल जिले के सदर थाना क्षेत्र के लाउढ़ पंचायत अंतर्गत बालूटोला वार्ड नंबर-5 से एक 72 वर्षीय वृद्ध मो. इदरीश 18 मार्च से लापता हैं। उनके एक माह से अधिक समय से लापता होने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों ने उनकी जल्द बरामदगी के लिए जिला अधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) से गुहार लगाई है। । जानकारी के अनुसार, मो. इदरीश 18 मार्च 2024 की सुबह करीब 10 बजे अपने घर से सुपौल जाने के लिए साइकिल से निकले थे। इसके बाद वे वापस घर नहीं लौटे। देर शाम तक जब उनका कोई पता नहीं चला, तो परिवार के सदस्यों ने अपने स्तर पर खोजबीन शुरू की। गांवों, रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की परिजनों ने आसपास के गांवों, रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। लापता वृद्ध के पुत्र मो. कलीमुद्दीन ने बताया कि ईद के दिन जब उन्होंने अपने पिता से संपर्क करने की कोशिश की, तब उन्हें जानकारी मिली कि वे अभी तक घर नहीं लौटे हैं। परिवार ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उन्हें बहला-फुसलाकर कहीं ले जाया गया हो सकता है या उनके साथ कोई अप्रिय घटना घटित हुई हो। परिजनों ने यह भी बताया कि जिस साइकिल से वे घर से निकले थे, उसका भी कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर संभव प्रयास करते हुए वृद्ध की तलाश कर रही इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस हर संभव प्रयास करते हुए वृद्ध की तलाश कर रही है। पुलिस टीम आसपास के क्षेत्रों में गहन छानबीन कर रही है और लोगों से भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles