
Nandigram Election News 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से महज कुछ घंटे पहले नंदीग्राम में सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. बुधवार को सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने निर्वाचन आयोग में सुरक्षा बलों के खिलाफ एक गंभीर शिकायत दर्ज करायी.
टीएमसी ने सीआरपीएफ के खिलाफ की शिकायत
पार्टी का आरोप है कि पूर्वी मेदिनीपुर के नंदीग्राम में तैनात केंद्रीय सुरक्षा बलों (CRPF) ने स्थानीय ग्रामीणों पर बर्बरतापूर्वक हमला किया और अपनी शक्तियों का दुरुपयोग किया. हालांकि, निर्वाचन आयोग ने इन आरोपों की त्वरित जांच के बाद इन्हें सिरे से खारिज कर दिया है.
इसे भी पढ़ें : बंगाल की सबसे लोकप्रिय नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में कैसे दी पटखनी, पढ़ें पूरा विश्लेषण
TMC का दावा- बिना उकसावे के जवानों ने किया हमला
तृणमूल कांग्रेस ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि 21 अप्रैल की शाम सीआरपीएफ के जवानों ने बिना किसी कारण के आम लोगों को निशाना बनाया. पार्टी ने आयोग को कुछ तस्वीरें भी सौंपी हैं, जिनमें घायल ग्रामीण अस्पताल में भर्ती नजर आ रहे हैं. टीएमसी ने कहा कि यह कार्रवाई चुनाव आयोग की फोर्स डिप्लॉयमेंट नियमावली का उल्लंघन है. इससे चुनाव प्रक्रिया में जनता का विश्वास कम हो रहा है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
ऐसी कोई घटना नहीं हुई : निर्वाचन आयोग
तृणमूल की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने तत्काल ग्राउंड से रिपोर्ट तलब की. आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गहन जांच में बल प्रयोग या किसी हमले की कोई भी घटना सामने नहीं आयी. आयोग ने टीएमसी के आरोपों को तथ्यात्मक रूप से सही नहीं माना है.
इसे भी पढ़ें : नंदीग्राम की जंग का पूरा हिसाब : एक-एक वोट के लिए ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी ने कितना बहाया पैसा?
Nandigram Election News 2026: नंदीग्राम में ‘साख’ की लड़ाई
नंदीग्राम सीट इस बार के चुनाव में सबसे बड़ा केंद्र बनी हुई है. यहां 23 अप्रैल को वोट डाले जाने हैं. यहां से विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी भाजपा के टिकट पर अपनी साख बचाने उतरे हैं. उनके खिलाफ टीएमसी ने पबित्र कर को उम्मीदवार बनाया है. शुभेंदु अधिकारी कोलकाता के भवानीपुर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. वहां 29 अप्रैल को वोटिंग होगी.
इसे भी पढ़ें
बंगाल चुनाव 2026: नंदीग्राम से दिनहाटा तक वो स्विंग सीटें जो तय करेंगी अगली सरकार
नंदीग्राम में वोटिंग से 48 घंटे पहले चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, पुलिस पर्यवेक्षक हटाये गये
The post नंदीग्राम में वोट से पहले हाई-वोल्टेज ड्रामा, TMC का आरोप- केंद्रीय बलों ने ग्रामीणों पर किया हमला appeared first on Prabhat Khabar.

