Wednesday, April 22, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मोतिहारी में किराना व्यवसायी को गोली मारकर 6 लाख लूटे:3 बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, पैर में लगी ;SP बोले- आपसी रंजिश


मोतिहारी में बुधवार शाम अपराधियों ने एक किराना व्यवसायी को गोली मारकर घायल कर दिया और उनसे लाखों रुपये लूट लिए। यह घटना आदापुर थाना क्षेत्र के लाला छपरा चौक से श्यामपुर बाजार जाने के दौरान हुई। घायल व्यवसायी की पहचान श्यामपुर बाजार निवासी विजय कुमार गुप्ता के रूप में हुई है, जिनके पैर में गोली लगी है। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। दुकान बंद कर घर लौटते समय हमला जानकारी के अनुसार, विजय कुमार गुप्ता रोज की तरह अपनी किराना दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान योगी बाबा मठ के पास पहले से घात लगाए बैठे तीन अपराधियों ने उन पर अचानक फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वे सड़क पर गिर पड़े। जिसके बाद अपराधियों ने उनके झोले से करीब 5 से 6 लाख रुपये लूट लिए। अपराधी उनकी बाइक भी लेकर भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण बाइक स्टार्ट नहीं हो सकी और वे उसे घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए। घायल व्यवसायी ने बताया कि हमलावरों की संख्या तीन थी और उन्होंने दावा किया है कि सामने आने पर वे अपराधियों की पहचान कर सकते हैं। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। थानाध्यक्ष बोलीं-आसपास के लोगों से पूछताछ घटना की सूचना मिलते ही आदापुर थानाध्यक्ष पूजा कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, जिले के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रक्सौल एसडीपीओ मनीष आनंद के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर किया जाएगा प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि घटना के पीछे आपसी रंजिश का मामला हो सकता है। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है और संभावित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles