Thursday, April 23, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

रामगढ़ में बंद घर से 12 लाख की संपत्ति चोरी:शादी समारोह में बिहार गया था परिवार, नई कीमती साड़ियां भी ले गए चोर


रामगढ़ शहर के गोलपार इलाके में एक बंद घर से चोरों ने लगभग 12 लाख रुपए की संपत्ति चुरा ली। कपड़ा व्यवसायी रामप्रवेश साव अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने बिहार गए हुए थे, तभी चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। इस घटना से क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, चोरों ने घर के दो कमरों की अलमारी और बक्सों के ताले तोड़ दिए। उन्होंने घर में रखे लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। घर के मालिक अभिषेक कुमार ने बताया कि कुल मिलाकर 12 लाख रुपए की चोरी हुई है। लगभग 1.20 लाख रुपए नकद की भी चोरी पीड़ित परिवार के मुताबिक, चोरों ने करीब 6 से 7 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात, लगभग 1.20 लाख रुपए नकद और बिक्री के लिए रखी गई नई कीमती साड़ियां चुरा लीं। इस संबंध में घर के मालिक ने रामगढ़ थाना में एक आवेदन दिया है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त लगभग ठप हो चुकी है, जिसका फायदा उठाकर अपराधी लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles