Thursday, April 23, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

लातेहार में बुजुर्ग की हत्या, दो गिरफ्तार:जमीन विवाद और डायन होने के शक में आरोपियों ने की थी हत्या


लातेहार जिले के गारू थाना क्षेत्र के ग्राम लाई में 62 वर्षीय तेतरा उरांव की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संतोष उरांव और प्रेम उरांव (दोनों लाई, गारू निवासी) के रूप में हुई है। गारू थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने इस संबंध में जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को मृतक तेतरा उरांव पर डायन का शक था। उनका मानना था कि मृतक के कारण उनके परिवार के दो सदस्यों की मौत हुई थी। इसके अलावा, मृतक और आरोपियों के बीच जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते 20 अप्रैल की रात आरोपियों ने तेतरा उरांव को शराब पिलाई। नशे की हालत में उन्होंने नायलॉन रस्सी से गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी शव को घसीटकर सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई पीले रंग की प्लास्टिक रस्सी और घटनास्थल के पास से छूटा हुआ एक चप्पल बरामद किया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles