Thursday, April 23, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

राजीगर में ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी:राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, कार्यक्रम स्थल के आसपास 'नो फ्लाइंग जोन'


बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन दो दिवसीय दौरे पर राजगीर आ रहे हैं। 28 और 29 अप्रैल दो दिवसीय परिभ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है। इस हाई-प्रोफाइल दौरे की संवेदनशीलता और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने व्यापक सुरक्षा इंतजामों की रूपरेखा तैयार की है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक की गुंजाइश न रहे, इसके लिए जिला प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से राज्यपाल के चिन्हित कार्यक्रम स्थलों और उनके आवासन स्थल के आसपास के पूरे क्षेत्र को तत्काल प्रभाव से ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित कर दिया गया है। इस आदेश के तहत परिभ्रमण के दौरान उन क्षेत्रों में किसी भी अनाधिकृत ड्रोन के प्रवेश या उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी सुरक्षा के इन कड़े मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, राजगीर को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस आदेश का अक्षरशः अनुपालन किया जाए और किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजगीर क्षेत्र में सुरक्षा बलों की तैनाती और निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि राज्यपाल का दो दिवसीय दौरा शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles