Thursday, April 23, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

नवादा में चार्जिंग के समय इलेक्ट्रिक स्कूटी में ब्लास्ट:वार्ड पार्षद के घर में लगी आग, एक दिन पहले ही खरीदकर लाया था


नवादा में चार्जिंग के समय एक दिन पहले खरीदे गए स्कूटी में ब्लास्ट हो गया। घटना वारसलीगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या 6 में एक वार्ड पार्षद के घर में हुई। जानकारी के अनुसार, वार्ड पार्षद सुनैना देवी के बेटे विकास कुमार रात करीब 10 बजे एक नई इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदकर लाए थे। स्कूटी को घर में चार्जिंग के लिए लगाया गया था। लगभग दो घंटे बाद, स्कूटी में धुआं निकला फिर अचानक ब्लास्ट हो गया, जिससे पूरे घर में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। ब्लास्ट के बाद पूरा घर जला, तस्वीरें देखिए… घटना में लगभग 4 लाख रुपये का नुकसान इस भीषण आग में घर में रखे महत्वपूर्ण कागजात, टेलीविजन, पंखा, बाइक और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। स्थानीय लोगों के अनुमान के मुताबिक, इस घटना में लगभग 4 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जब घटना हुई तब घर के सभी सदस्य दूसरे रूम में सो रहे थे। जैसे ही ब्लास्ट की आवाज आई सभी घर के बाहर निकल गए। पीड़ित के भाई उदय कुमार ने बताया, ‘कल मेरा भाई शो रूम से बजाज कंपनी का इलेक्ट्रिक स्कूटी लेकर आया। स्कूटी को चार्जिंग में उसने लगाया था। सिर्फ 2 घंटे ही हुए थे कि उसमें ब्लास्ट हो गया। स्कूटी जलकर राख हो गया। पुरे घर में आग लग गई, घर के सभी सामान जल गए, 3-4 लाख का नुकसान हुआ है।’ घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वार्ड पार्षद सुनैना देवी मूल रूप से वार्ड संख्या 6 के मुरलाचक इलाके की निवासी हैं। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles