धनबाद के कुबेर होटल में युवक बेहोश मिला:दरवाजा तोड़ पुलिस ने निकाला बाहर; जहर खाने की आशंका, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Date:


धनबाद थाना क्षेत्र के लुबी सर्कुलर रोड स्थित कुबेर होटल में एक युवक बेहोशी की हालत में मिला। युवक की पहचान रामगढ़ निवासी रवि कुमार (29 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में उसके द्वारा जहर सेवन की आशंका जताई जा रही है, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होटल प्रबंधन के अनुसार, रवि कुमार 12 फरवरी की शाम कमरा नंबर 201 में ठहरे थे। 13 फरवरी की शाम चाय-नाश्ते के लिए दरवाजा खटखटाया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। होटल कर्मियों को लगा कि वह बाहर गए होंगे। होटल प्रबंधन ने धनबाद थाना पुलिस को सूचना दी
हालांकि, 14 फरवरी की सुबह भी जब दरवाजा नहीं खुला तो होटल प्रबंधन को शक हुआ और उन्होंने धनबाद थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनोज पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। युवक बेड पर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। उसे तत्काल एंबुलेंस से धनबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे SNMMCH रेफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई
होटल मालिक कुबेर सिंह ने बताया कि रवि कुमार 12 फरवरी को होटल में ठहरे थे। लगातार दरवाजा न खोलने पर पुलिस को सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि युवक को बेहोशी की हालत में मिलने पर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। थाना प्रभारी मनोज पांडे ने बताया कि होटल से एक व्यक्ति के दरवाजा न खोलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा गया और युवक को बेहोशी की हालत में पाया गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस जहर सेवन की आशंका सहित सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Pithoragarh में टला हादसा, बारिश में पहाड़ से गिरे पत्थर, खाई में गिरी गाड़ी – News18 हिंदी

होमवीडियोStatesUttarakhand Landslide: Pithoragarh में टला हादसा, बारिश में पहाड़...

Top 5 oldest cricketers to play in the ICC Men’s T20 World Cup ft. Aamir Kaleem

In the high-octane world of T20 cricket, where...

रुद्रप्रयाग में फंसे श्रद्धालुओं का बचाव, Helicopter की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन – News18 हिंदी

होमवीडियोStatesUttarakhand Rain: रुद्रप्रयाग में फंसे श्रद्धालुओं का बचाव, Helicopter...
Join Us WhatsApp