![]()
गया में वीर कुंवर सिंह विजय उत्सव को लेकर तैयार तेज हैं। शहर के पुलिस लाइन स्थित सिंघरा स्थान में बने वीर कुंवर सिंह पार्क में आज लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान माहौल पूरी तरह देशभक्ति से सराबोर नजर आया। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद सिंह ने कहा कि 25 अप्रैल को विजय उत्सव इस बार और भी भव्य तरीके से मनाया जाएगा। उन्होंने सभी वर्गों के लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। साफ कहा कि यह सिर्फ एक जयंती नहीं, बल्कि शौर्य व बलिदान को याद करने का दिन है। यही नहीं बाबू कुंवर सिंह के जीवन से देश हित में सबकुछ न्योछवर करने की प्रेरणा लेने का दिन है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ने भी कार्यक्रम को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी पूरे उत्साह और जोश के साथ आयोजन होगा। तैयारियां तेजी से चल रही हैं। कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं ताकि कार्यक्रम सफल हो सके। इस बार विजय उत्सव में कई प्रमुख नेताओं के शामिल होने की संभावना है। इसे लेकर संगठन स्तर पर भी रणनीति बनाई जा रही है। कार्यक्रम को लेकर शहर में चर्चा शुरू हो गई है और राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है। सभी समाज के लोग इसे सफल बनाने में अपने अपने स्तर से जुट गए है। उन्होंने कहा कि वीर पुरुष आजादी के नायक किसी विशेष समाज का नहीं बल्कि वह देश का महान योद्धा होता है। योगदान आज भी लोगों को प्रेरित करता स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि वीर कुंवर सिंह का योगदान आज भी लोगों को प्रेरित करता है। ऐसे आयोजन युवाओं को इतिहास से जोड़ने का काम करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार आयोजन को और व्यापक बनाने की तैयारी है। लोगों ने बताया कि गया में 25 अप्रैल को होने वाला विजय उत्सव इस बार खास होने वाला है।

