Friday, April 24, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Footpaths will be built on major roads, left turns will be free

रांची1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

राजधानी को जाम मुक्त बनाने और ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को सख्ती को लागू करने के लिए शॉर्ट और लॉन्ग टर्म योजना बनाई जाएगी। इसके तहत शहर के सभी प्रमुख मार्गों में पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए फुटपाथ बनाया जाएगा। रोड के दोनों ओर नाली के ऊपर या जहां जमीन उपलब्ध हो, वहां फुटपाथ बनाकर मार्किंग की जाएगी। फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए नियमित रूप से अभियान चलेगा। वहीं, शहर के सभी चौक-चौराहों को लेफ्ट फ्री किया जाएगा।

यह निर्णय बुधवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल कमेटी की बैठक में लिया गया। नगर आयुक्त ने सभी विभाग के पदाधिकारियों को कहा कि पूरे शहर का सर्वे करें। वाहनों की संख्या और सड़क की चौड़ाई के आधार पर प्लान तैयार करें। आने वाले 10 से 20 सालों में रांची में बढ़ने वाली आबादी को ध्यान में रखते हुए विकास की योजनाएं बनाएं। उन्होंने पार्किंग स्थलों पर होने वाली वसूली को बंद कराने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया। नो पार्किंग जोन वर नो वेंडिंग जोन में होने वाले कब्जे को भी हटाने को कहा।

सड़क जाम का कारण खोजेगी हाई लेवल कमेटी

नगर आयुक्त के नेतृत्व में बनी हाई लेवल कमेटी आज सुबह 9 बजे से कचहरी चौक से किशोरी यादव चौक होते हुए न्यू मार्केट सहित अन्य क्षेत्र का जायजा लेगी। इस दौरान जाम के कारण, ऑटो स्टैंड से समस्या सहित अन्य मुद्दों पर सर्वे किया जाएगा। फि योजना तैयार की जाएगी।

ये दिए गए निर्देश…

शहर के सभी चौक-चौराहों पर लगाए गए ट्रैफिक सिग्नल को दुरुस्त करें और ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।

मेन रोड, सर्कुलर रोड, स्टेशन रोड, हरमू बाई पास रोड, कचहरी रोड, रातू रोड सहित अन्य सभी प्रमुख रूटों में नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करे।

पथ निर्माण विभाग के साथ समन्वय बनाकर सभी प्रमुख सड़कों के बीच में बने मिडियन पर लगाए गए वैसे ग्रिल जो क्षतिग्रस्त है‍ं, उनकी जल्द मरम्मत कराई जाए। सरकारी संपत्ति को क्षतिग्रस्त करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles