Thursday, June 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुजफ्फरपुर में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग:दुल्हन के मामा की मौत, परिजन ने साजिश की जताई आशंका; गांव के लोगों से पूछताछ


मुजफ्फरपुर में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग हुई है। गोली लगने से दुल्हन के मामा की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुसहरी निवासी रंजीत साहनी (32) के रूप में हुई है। दुल्हन का सगा मामा था। घटना करजा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, भटौना गांव निवासी शंभू सहनी की भतीजी की शादी थी। बारात आने के बाद द्वारपूजा सहित अन्य रस्में चल रही थी। इसी दौरान हर्ष फायरिंग की घटना हुई, जिसमें एक गोली रंजीत साहनी को लगी। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। परिजन ने आरोप लगाया है कि किसी ने जानबूझकर गोली चलाई है। ग्रामीणों से की जा रही पूछताछ सूचना मिलते ही करजा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस गांव के लोगों और समारोह में मौजूद व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है। थानेदार परमहंस कुमार ने बताया कि पुलिस को गोली लगने से एक व्यक्ति की मृत्यु होने की सूचना मिली थी। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की पूरी गहनता से छानबीन की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और जांच में सहयोग करने की अपील की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles