Monday, September 28, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दुर्गा पूजा से पहले अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 220 से अधिक बोतलें बरामद, 2 गिरफ्तार

दुर्गा पूजा के मद्देनजर अवैध शराब और मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए उत्तर 24 परगना के हाड़ोवा थाने की पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है. इसी क्रम में शनिवार देर रात मोहनपुर ग्राम पंचायत क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में चलाये गये विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने 220 से अधिक देशी-विदेशी शराब की बोतलें बरामद कीं. मामले में दो लोगों-प्रणब सरदार और दिलीप मान्ना को गिरफ्तार किया गया है.

मोहनपुर इलाके में जमाकर रखी गयी थी शराब

पुलिस के अनुसार, शनिवार रात गुप्त सूचना मिली थी कि मोहनपुर इलाके में बड़ी मात्रा में अवैध शराब जमा कर रखी गयी है. सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में छापेमारी की, जहां से शराब की खेप बरामद हुई.

दुर्गा पूजा के दौरान बिक्री के लिए किया गया था स्टॉक

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि दुर्गा पूजा के दौरान अवैध रूप से बिक्री करने के उद्देश्य से शराब का स्टॉक किया गया था. शराब कहां से लायी गयी थी और इस कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल : दुर्गापूजा समितियों को एक लाख रुपए का अनुदान, अष्टमी को शराबबंदी, डीजे पर प्रतिबंध

शराब पर अंकुश के लिए पुलिस ने बढ़ायी गश्त

हाड़ोवा थाने की पुलिस ने बताया कि पूजा के दौरान अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए इलाके में रात की गश्त और निगरानी बढ़ा दी गयी है. पुलिस अवैध शराब के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है.

ये भी पढ़ें: बालूरघाट में 2 लाख कफ सिरप की बोतलों पर शुभेंदु अधिकारी ने चलाया रोड रोलर, कहा- बंगाल को नशामुक्त बनायेंगे

The post दुर्गा पूजा से पहले अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 220 से अधिक बोतलें बरामद, 2 गिरफ्तार appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles