Monday, September 28, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कैमूर में स्नैचिंग के 2 मामलों का खुलासा, 3 आरोपी:पुलिस ने छीनी गई बाइक और मोबाइल बरामद किए, आरोपियों को जेल भेजा


कैमूर के कुदरा थाना इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर हुई हाल की छिनैती की घटनाओं को पुलिस ने सुलझा लिया है। मोहनिया के डीएसपी दयानंद कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। डीएसपी ने बताया कि 18 सितंबर को एनएच-19 पर पछाहगंज के पास बाइक सवार बदमाशों ने सासाराम से भभुआ जा रही रंजू देवी का बैग छीन लिया था। 22 सितंबर को सेंट मैरी स्कूल के पास ऑटो से जा रही छात्रा शशि प्रियदर्शनी से भी पर्स छीना गया। बाइक और छीने गए मोबाइल फोन बरामद मामले की गंभीरता देख कुदरा पुलिस और कैमूर की तकनीकी टीम ने जांच की और तीन आरोपियों को पकड़ा। इनकी पहचान शफक अब्बास (पखनारी), हरेराम (समहोता) और अरुण कुमार उर्फ करण (रझूई) के रूप में हुई है। ये तीनों रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से छिनैती में इस्तेमाल बाइक और छीने गए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है, उनके पुराने रिकॉर्ड की जांच हो रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles