Friday, April 24, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

कैदी ने अस्पताल की 7वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या:जेल से लाया गया था इलाज के लिए, पहले भी कर चुका था सुसाइड का प्रयास


जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में इलाज करा रहे एक कैदी ने शुक्रवार को अस्पताल की सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। मृतक कैदी की पहचान अशोक कुमार के रूप में हुई है। उसे रविवार को घाघीडीह केंद्रीय कारा में गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश के बाद गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार को अशोक कुमार ने सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार, उसे रांची ले जाने की तैयारी चल रही थी। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में अस्पताल में भर्ती एक कैदी, जिसने पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था, की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles