Friday, April 24, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

नीमा चांदपुरा कांड का फरार अभियुक्त गिरफ्तार:पुलिस ने मुंगेर गंगा घाट से पकड़ा, लंबे समय से फरार चल रहा था


बेगूसराय जिले के पुलिस ने नीमा चांदपुरा थाना कांड संख्या 4/25 के फरार अभियुक्त गौतम कुमार उर्फ दुर्गेश कुमार को मुंगेर के गंगा घाट से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता मिली है। नीमा चांदपूरा थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त गौतम कुमार उर्फ दुर्गेश कुमार सीताराम चौधरी का पुत्र है। वह जयप्रकाश नगर, नाला रोड, वार्ड संख्या 22, बेगूसराय का निवासी है। पुलिस के अनुसार, यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1)/3(5) और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया था। पुलिस इस कांड में अभियुक्त की लंबे समय से तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मुंगेर के गंगा घाट क्षेत्र में छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक पूछताछ पूरी कर शुक्रवार को अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles