PM Modi Dum Dum Road Show: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के प्रचार को धार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार शाम उत्तर कोलकाता के दमदम में एक भव्य रोड शो किया.

पानीहाटी और जादवपुर में चुनावी रैलियों को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी जब दमदम की सड़कों पर उतरे, तो नजारा देखने लायक था. ‘मोदी-मोदी’ के नारे से पूरा इलाका गूंज उठा.

मोदी-मोदी की गूंज और शंखध्वनि के बीच प्रधानमंत्री ने अपनी बुलेटप्रूफ कार से जनता का अभिवादन स्वीकार किया. रोड शो के बाद पीएम ने ‘एक्स’ पर लिखा- दमदम का यह स्वागत ‘असाधारण’ है. बंगाल से अब तृणमूल की विदाई तय है.

प्रधानमंत्री का रोड शो दमदम रोड पर एक किलोमीटर से अधिक की दूरी तक चला. इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे. सड़क के दोनों ओर बैरिकेड्स के पीछे खड़ी महिलाओं की भारी भीड़ देखी गयी. वे प्रधानमंत्री की एक झलक पाने को बेताब थीं.

पीएम मोदी अपनी काली बुलेटप्रूफ गाड़ी का एक साइड दरवाजा खोलकर खड़े हुए और पूरे रास्ते हाथ हिलाकर समर्थकों का उत्साह बढ़ाते रहे. भीड़ इतनी अधिक थी कि सुरक्षाकर्मियों को बैरिकेड के पास पहुंच रहे लोगों को नियंत्रित करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
रोड शो के बाद प्रधानमंत्री ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की सरकार ने अपनी ‘लूट और कुशासन’ की संस्कृति के चलते पश्चिम बंगाल के शहरी क्षेत्रों की पूरी तरह उपेक्षा की है.

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सत्ता में आने के बाद शहरी विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित करेगी. उन्होंने वादा किया कि भाजपा सरकार लोगों के सपनों को साकार करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी और बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनायेगी.

PM Modi Dum Dum Road Show: एक किलोमीटर के रोड शो में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने अनुभव साझा करते हुए जनता का आभार जताया. उन्होंने लिखा- धन्यवाद दमदम. तृणमूल हार रही है और भाजपा जीत रही है.

पीएम नरेंद्र मोदी के इस मेगा रोड शो ने दूसरे चरण के मतदान से पहले कोलकाता और उसके आसपास के शहरी क्षेत्रों में चुनावी माहौल को पूरी तरह गरमा दिया है. जिस तरह से दमदम की सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ा, उसने भाजपा खेमे में जबरदस्त उत्साह भर दिया है.
इसे भी पढ़ें
पानीहाटी में गरजे पीएम मोदी- 92 प्रतिशत वोटिंग ने टीएमसी के ‘महाजंगलराज’ के अंत पर लगायी मुहर
आसनसोल से टीएमसी को PM मोदी की चेतावनी- 4 मई के बाद चुन-चुनकर होगा गुंडागर्दी का हिसाब
The post बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की सड़कों पर मोदी-मोदी की गूंज, दमदम में बीजेपी का मेगा रोड शो, देखें PHOTOS appeared first on Prabhat Khabar.

