Tuesday, June 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Katihar. बिहार कांग्रेस में शामिल स्लीपर सेल पार्टी को कर रही कमजोर: सांसद

Katihar. बिहार कांग्रेस में शामिल स्लीपर सेल पार्टी को कर रही कमजोर: सांसद

कटिहार. बिहार कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. कांग्रेस को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है. शनिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के कांग्रेस वर्किंग कमिटी के सदस्य पूर्व केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद तारिक अनवर ने संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के इस्तीफे को लेकर पूछे गये सवाल के जवाब में यह बातें कही है. सांसद ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी इस बात को मानते है कि कांग्रेस में कुछ स्लीपर सेल है, जो कांग्रेस को कमजोर करने की कोशिश कर रहे है. उनकी बात बिल्कुल सही है बिहार में भी कई स्लीपर सेल कांग्रेस को कमजोर करने की कोशिश में जुटे है. उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी को शीघ्र हस्तक्षेप करने की जरूरत है. उन्होंने यह भी कहा कि वह खुद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखित रूप में पूरी स्थिति से अवगत कराया हैं तथा इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है. उन्होंने स्वीकार किया कि वह खुद अनुशासन समिति का हिस्सा है. इसलिए बहुत कुछ खुलकर नहीं बोल सकते है. पत्रकारों के सवाल के जवाब में सांसद ने कहा कि कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद सुनील यादव कटिहार संसदीय क्षेत्र में सांसद प्रतिनिधि के रूप में काम करेंगे. जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर आम लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर तत्पर रहेंगे साथ ही सभी प्रखंड स्तर पर सांसद शिकायत कार्यालय की स्थापना की जायेगी. जहां लोग अपनी शिकायत लिखित रूप में देंगे तथा उसके समाधान की दिशा में पहल की जायेगी.

The post Katihar. बिहार कांग्रेस में शामिल स्लीपर सेल पार्टी को कर रही कमजोर: सांसद appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles