Saturday, April 25, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

1024 पीस प्रतिबंधित कोरेक्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्त

1024 पीस प्रतिबंधित कोरेक्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्त

बनमा इटहरी. थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1024 बोतल प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप बरामद किया है. मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार कर स्कॉर्पियो और दो मोबाइल भी जब्त किया गया है. शनिवार को सिमरी बख्तियारपुर डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर ने प्रेसवार्ता कर मामले का उद्भेदन किया. उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप लेकर एक स्कॉर्पियो सिमरी बख्तियारपुर की तरफ जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद वरीय अधिकारियों को जानकारी देकर कार्रवाई की गयी. कासिमपुर टोलवा के पास सफेद रंग की स्कॉर्पियो बीआर 11 पीसी 015 को रोका गया. तलाशी लेने पर गाड़ी से आठ पीले रंग की बोरी में 1024 पीस कोरेक्स बरामद हुआ. मौके से दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरबाजार थाना क्षेत्र के विकास कुमार पिता अरविंद यादव और सिमरी बख्तियारपुर के राहुल कुमार पिता मनोज यादव के रूप में हुई है. डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि नशे के कारोबारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा. पुलिस लगातार अभियान चलाकर ऐसे लोगों पर नकेल कसेगी. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहनी ने कहा कि नशे के विरुद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. कार्रवाई में थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहनी समेत थाने के अन्य जवान शामिल थे. जब्त स्कॉर्पियो और मोबाइल की भी जांच की जा रही है.

The post 1024 पीस प्रतिबंधित कोरेक्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्त appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles