Saturday, April 25, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

गोपालगंज में चाकूबाजी, तीन युवक घायल:गाली-गलौज का विरोध करने पर दो पक्षों में हुई मारपीट


गोपालगंज के जादोपुर थाना क्षेत्र के जादोपुर बगहा गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और चाकूबाजी में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। घायलों की पहचान शिव कुमार राम के बेटे प्रिंस कुमार, गणेश साह के बेटे कृष्णा साह और फागू साह के बेटे सूरज साह के रूप में की गई है। शराब पीकर गाली-गलौज करने का विरोध पड़ा भारी घटना के संबंध में बताया गया है कि विवाद की शुरुआत महज गाली-गलौज से हुई थी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के कुछ लोग खुलेआम शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे थे। जब युवकों ने इसका विरोध किया और उन्हें शांत रहने को कहा, तो आरोपी आगबबूला हो गए। शोर-शराबा सुनकर दोनों तरफ से लोग जमा हो गए और उनके बीच हिंसक झड़प शुरू हो गई। मारपीट के दौरान आरोपियों ने धारदार हथियार और चाकू निकाल लिए और हमला कर दिया। इस हमले में तीनों युवकों को शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घायल युवकों की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीण चाकू लगने से घायल युवकों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को देखकर हमलावर वहां से फरार हो गए। आनन-फानन में ग्रामीणों और परिजनों की मदद से तीनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, घायल युवकों की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है, हालांकि गहरे जख्मों के कारण उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का बयान दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती पर भी विचार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही सभी हमलावर सलाखों के पीछे होंगे। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है और लोग दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles