जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम स्थित चाकुलिया क्षेत्र में गुरुवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब ‘रामलाल’ नामक एक जंगली हाथी चांडिल बांध की बायीं नहर की सर्विस सड़क पर आ गया। यहां के स्थानीय लोगों ने इस बड़े हाथी का नाम रामलाल रखा है। भोजन और पानी की तलाश में भटक रहे हाथी ने सड़क किनारे लगे खजूर के कई पेड़ों को तोड़ दिया। हाथी करीब एक घंटे तक सड़क पर ही डटा रहा, जिससे इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई। दर्जनों युवक हाथी के बेहद करीब पहुंच गए बीच सड़क पर हाथी को देखकर राहगीरों के पहिए जहां के तहां थम गए। वहीं, दूसरी ओर सोशल मीडिया के दीवाने युवाओं की भारी भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी। दर्जनों युवक हाथी के बेहद करीब जाकर खड़े हो गए और अपने मोबाइल से रामलाल की फोटो और वीडियो बनाने लगे। इधर, हाथी ने बांस से लदे एक ट्रैक्टर और एक हाइवा को भी धक्का मार दिया। हाथी को सामने देख ट्रैक्टर चालक अपनी जान बचाकर वाहन छोड़कर भाग निकला, जबकि हाइवा चालक वाहन के अंदर सुरक्षित बैठा रहा। हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने का अभियान शुरू घटना की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर मौके पर जमा हो गए, जिससे स्थिति और संवेदनशील हो गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम (QRT) घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील करते हुए हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने का अभियान शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद हाथी को आबादी वाले क्षेत्र से हटाया जा सका। वन विभाग के अनुसार, ‘रामलाल’ पिछले कई दिनों से भोजन और पानी की तलाश में चाकुलिया और आसपास के इलाकों में घूम रहा है। खजूर के पेड़ों के तनों का गुदा उसका पसंदीदा भोजन है, जिसके कारण वह बार-बार आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आ रहा है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि हाथी दिखने पर उसके पास न जाएं और तुरंत वन विभाग को सूचित करें।
चाकुलिया में जंगली हाथी सड़क पर आया:खजूर के पेड़ तोड़े, रोड पर खड़े वाहनों को धकेला; जान जोखिम में डाल रील बनाते रहे युवक