Saturday, October 3, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Anant Singh Supports Jan Suraj Candidate

मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह आज पटना स्नातक विधान परिषद सीट से जनसुराज प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के लिए करीब 200 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। रोड शो को ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ का नाम दिया गया है। अनंत सिंह के साथ जनसुराज प्रत्याशी भी रहेंगे। उनका रोड श

.

अनंत सिंह जेडीयू के विधायक हैं, लेकिन उन्होंने इ एमएलसी चुनाव में पार्टी उम्मीदवार नीरज कुमार को दरकिनार करते हुए जनसुराज प्रत्याशी को खुला समर्थन दिया है।

समस्तीपुर में शुक्रवार को जीविका के 20 साल बेमिसाल कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम और जदयू के सीनियर नेता विजय चौधरी से जब अनंत सिंह के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उनकी गतिविधियों पर पार्टी की नजर है।

अनंत सिंह जनसुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन कर रहे हैं।

अनंत सिंह जनसुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन कर रहे हैं।

जानिए रोड शो का रूट

अनंत सिंह के रोड शो को लेकर जानकारी दी गई है कि सुबह 9:10 बजे पटना आवास से रवाना होंगे। सुबह 10 बजे बख्तियारपुर, 10:15 बजे हरनौत और 10:30 बजे बिहारशरीफ पहुंचेंगे।

इसके बाद यात्रा पावापुरी, घोसरामा, छाछू बिगहा, कतरीसराय, शाहपुर, वारसलीगंज, पकरीबरावां, कौआकाल, फुलडी, रूपौ, रोह, कादिरगंज होते हुए दोपहर 1:40 बजे नवादा चौक स्थित प्रजातंत्र द्वार पहुंचेगी।

दोपहर बाद यात्रा फतेहपुर, रजौली, सिरदल्ला, खनवां, नरहट, हिसुआ, बस्ती बीघा, नारदीगंज, राजगीर, सिलाव होते हुए शाम 5:15 बजे नालंदा पहुंचेगी। रात 8 बजे अनंत सिंह पटना आवास लौटेंगे।

जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान वारसलीगंज में माल्यार्पण, नरहट में बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण, जबकि हिसुआ में जयप्रकाश नारायण के आश्रम में माल्यार्पण का कार्यक्रम निर्धारित है।

अनंत सिंह ने गुरुवार को जनसुराज के कैंडिडेट अनुज सिंह के लिए रोड शो किया।

अनंत सिंह ने गुरुवार को जनसुराज के कैंडिडेट अनुज सिंह के लिए रोड शो किया।

अब जानिए आखिर कौन हैं जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह

नावादा के न्यू एरिया के रहने वाले अनुज सिंह भूमिहार जाति से हैं। इस जिले में इन्हें शिक्षा क्षेत्र का बड़ा खिलाड़ी माना जाता है। ये स्कूल से लेकर यूनिवर्सिटी तक चलाते हैं।

नवादा में इनका मॉडर्न इंग्लिश स्कूल, गणौरी रामकली टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज और त्रिवेणी बीएड कॉलेज है। इसके अलावा राज्य सरकार की तरफ से इनके एसए यूनिवर्सिटी को भी मान्यता मिल गई है।

2011 में इन्होंने मगध यूनिवर्सिटी से रिसोर्स जियोग्राफी में पीएचडी की है। 2025 के चुनाव में इन्होंने अपनी संपत्ति 4.79 करोड़ रुपए घोषित की थी।

2025 से पहले ये कांग्रेस में थे। 2025 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर जन सुराज में शामिल हुए थे। पहला चुनाव जन सुराज के टिकट पर लड़े, लेकिन हार गए थे।

नवादा थाना में अनुज सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला

2025 के विधानसभा चुनाव में दिए गए हलफनामे के मुताबिक अनुज सिंह के खिलाफ नवादा महिला थाना में एक केस (कांड संख्या 04/2012) दर्ज है। इसमें IPC की धारा 341 और 354 लगी है। ये धारा महिला से छेड़छाड़ या उसकी मर्यादा भंग करने के मामले में लगती है। हालांकि इस संबंध में सवाल पूछने पर अनंत सिंह उनका बचाव करते हुए कहते हैं कि आरोप सब पर लगता है। ये कोई बड़ी बात नहीं है।

इस सीट 18 साल से जेडीयू का है इस सीट पर कब्जा

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में पटना, नालंदा और नवादा तीन जिले आते हैं। जेडीयू के नीरज कुमार 2008 से लगातार इस सीट से एमएलसी चुने जाते रहे हैं। 2008, 2014 और 2020 तीनों बार वे इस सीट से जीते हैं और पिछले 18 वर्षों से इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वे जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता भी हैं।

इस बार की लड़ाई चार दलों के बीच है। जेडीयू से नीरज कुमार, जन सुराज से डॉ. अनुज सिंह, राजद से दिलीप कुमार और कांग्रेस से डॉ. असदुल्लाह खान मैदान में हैं। 23 अक्टूबर को मतदान होगा और 27 अक्टूबर को परिणाम आएंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles