Sunday, April 26, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

विजनरी टीम ने दुमका चैलेंजर्स को हराया

दुमका| एटीम मैदान में चल रही दुमका प्रीमियर लीग में शनिवार को पहला क्वालिफायर व एलिमिनेटर मैच खेला गया। क्वालिफायर मैच में दुमका चैलेंजर्स ने विजनरी इलेवन को छह विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं एलिमिनेटर मैच में बासुकी इलेवन ने अशोका लायंस को छह विकेट से हराया। पहला मैच क्वालिफायर के रूप में दुमका चैलेंजर्स एवं विजनरी इलेवन के बीच खेला गया। टॉस जीतकर दुमका चैलेंजर्स ने गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी विजनरी की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 164 रन बना सकी। विजनरी किशन दुबे ने सबसे अधिक 71 रन बनाए। चैलेंजर्स के समीर कुमार ने तीन विकेट लिए। जबावी पारी खेलने उतरी दुमका चैलेंजर्स की टीम ने 19.1 ओवर में छह विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles