Sunday, April 26, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बंगाल चुनाव ने रचा इतिहास, पहली बार किसी राज्य में 93.19 प्रतिशत हुई वोटिंग, देखें जिलों का पूरा डेटा

बंगाल चुनाव ने रचा इतिहास, पहली बार किसी राज्य में 93.19 प्रतिशत हुई वोटिंग, देखें जिलों का पूरा डेटा

West Bengal Election 2026 Phase 1 Voting Percentage: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण में मतदाताओं ने लोकतंत्र का नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अंतिम आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के 16 जिलों में 93.19 प्रतिशत वोटिंग हुई है.

उत्तर से दक्षिण बंगाल तक दिखा वोटरों का उत्साह

उत्तर बंगाल से लेकर दक्षिण बंगाल तक, लोगों में मतदान को लेकर भारी उत्साह देखा गया. सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा कूचबिहार से आया, जहां रिकॉर्ड 96.2 प्रतिशत मतदान हुआ. राज्य के कुल 3.60 करोड़ मतदाताओं में से लगभग 3.36 करोड़ लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है.

कूचबिहार टॉप पर, कलिम्पोंग में सबसे कम उत्साह

चुनाव आयोग ने वोटिंग के जो जिलावार आंकड़े जारी किये हैं, उस पर गौर करेंगे, तो पायेंगे कि मतदान का स्तर बेहद ऊंचा रहा. कूचबिहार के बाद दक्षिण दिनाजपुर में सबसे ज्यादा 95.44 प्रतिशत और मालदा में 94.79 प्रतिशत मतदान हुआ. जलपाईगुड़ी में 94.76 फीसदी, उत्तर दिनाजपुर में 94.16 फीसदी और बीरभूम में 94.51 फीसदी वोटिंग हुई.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में 90 प्रतिशत से कम मतदान

उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग और कलिम्पोंग दो ऐसे जिले रहे, जहां 90 फीसदी से कम लोगों ने मतदान किया. दार्जिलिंग में 88.98 प्रतिशत और कलिम्पोंग में 83.04 प्रतिशत वोट पड़े. दक्षिण बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में 92.75 फीसदी, पश्चिम मेदिनीपुर में 92.19 फीसदी और झारग्राम में 92.26 प्रतिशत वोटिंग हुई.

इसे भी पढ़ें : पहले चरण में दीदी का सूपड़ा साफ, 110 सीटें जीत रही BJP, 4 मई को सीताभोग से PM मोदी का मुंह मीठा करायेंगे : अमित शाह

वोटिंग में फिर पुरुषों पर भारी पड़ी महिलाएं

पहले चरण के इस महाकुंभ में वोटरों की भागीदारी ने सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिये. इस चरण में कुल 3,60,77,304 पंजीकृत वोटर थे. इनमें से 3,36,22,168 लोग मतदान केंद्र तक पहुंचे और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. मतदान करने वालों में 1,70,81,849 पुरुष और 1,65,40,065 महिलाएं हैं. वोट प्रतिशत की बात करें, तो 92.34 फीसदी पुरुषों ने और 94.10 प्रतिशत महिलाओं ने वोट किये.

जिले का नाम पुरुष मतदाता महिला मतदाता थर्ड जेंडर वोटर कुल मतदाता मतदान प्रतिशत
कूचबिहार 11,26,636 10,51,205 14 21,77,855 96.2
अलीपुरदुआर 5,47,566 5,37,749 5 10,85,320 93.2
जलपाईगुड़ी 8,25,603 8,04,007 11 16,29,621 94.76
कलिम्पोंग 84,532 82,886 0 1,67,418 83.04
दार्जिलिंग 4,89,739 4,98,261 17 9,88,017 88.98
उत्तर दिनाजपुर 9,67,748 8,86,270 34 18,54,052 94.16
दक्षिण दिनाजपुर 5,67,022 5,39,650 27 11,06,699 95.44
मालदा 13,51,024 12,95,292 26 26,46,342 94.79
मुर्शिदाबाद 23,72,615 23,35,190 43 47,07,848 93.67
पूर्व मेदिनीपुर 19,58,672 18,99,752 19 38,58,443 92.75
पश्चिम मेदिनीपुर 17,45,439 17,30,677 16 34,76,132 92.19
झारग्राम 4,19,979 4,20,504 3 8,40,486 92.26
पुरुलिया 10,56,199 10,07,168 8 20,63,375 91.59
बांकुड़ा 13,70,439 1,33,1394 2 27,01,835 92.55
पश्चिम बर्धमान 9,10,546 8,64,403 11 17,74,960 90.32
बीरभूम 12,88,090 12,55,657 18 25,43,765 94.51
कुल 1,70,81,849 1,65,40,065 254 3,36,22,168 93.19

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव : 96.2 फीसदी वोटिंग के साथ कूचबिहार ने रचा इतिहास, महिलाओं ने भी दिखाया दम, देखें जिलों का पूरा डेटा

ममता बनर्जी की भवानीपुर सीट पर 25 प्रतिशत लोग वोटर लिस्ट से बाहर, आंकड़ों में उलझा जीत-हार का गणित

बंगाल चुनाव के पहले चरण की अग्निपरीक्षा में ECI पास, 44376 हजार बूथों पर कोई नहीं कर पाया ‘खेला’, अब 29 की तैयारी

इलेक्शन ड्यूटी पर तैनात 65 कर्मियों को झटका, वोटर लिस्ट से नाम कटने के मामले में भी दखल देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

The post बंगाल चुनाव ने रचा इतिहास, पहली बार किसी राज्य में 93.19 प्रतिशत हुई वोटिंग, देखें जिलों का पूरा डेटा appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles