Sunday, April 26, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

दरधा नदी को स्वच्छ बनाने के लिए जागरूकता अभियान:एस्कॉर्ट एंड गाइड टीम ने आम लोगों को साफ-सफाई के लिए किया प्रेरित


जहानाबाद में दरधा नदी को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाने के उद्देश्य से रविवार को एस्कॉर्ट एंड गाइड की टीम द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान नदी किनारे जमा कचरे की नियमित सफाई की गई और लोगों को इसके महत्व के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए अमित कुमार ने बताया कि टीम के सदस्य लगातार नदी तट पर फैली गंदगी को हटाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने चिंता जताई कि शहर के कुछ लोग अब भी जागरूक नहीं हैं और प्लास्टिक समेत अन्य कचरा नदी में फेंक रहे हैं, जिससे पानी प्रदूषित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस लापरवाही का असर न केवल पर्यावरण पर पड़ रहा है, बल्कि आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बढ़ता जा रहा है। इसी को देखते हुए टीम ने स्वच्छता के साथ-साथ जागरूकता अभियान भी चलाया। अभियान के दौरान लोगों से अपील की गई कि वे नदी में कचरा न डालें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। स्थानीय लोगों को यह भी समझाया गया कि स्वच्छ नदी वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहद जरूरी है। इस पहल में कई स्थानीय लोग भी शामिल हुए और उन्होंने नदी को साफ रखने का संकल्प लिया। टीम का कहना है कि सामूहिक प्रयास से ही दरधा नदी को फिर से स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है। अमित कुमार ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और समय-समय पर लोगों को जागरूक किया जाता रहेगा, ताकि शहर की नदियां स्वच्छ बनी रहें और पर्यावरण सुरक्षित रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles