Monday, April 27, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

'मां जानकी मिथिला की गौरव की प्रतीक':दरभंगा में भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- नवमी केवल धार्मिक पर्व नहीं, सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर


जानकी नवमी के पावन अवसर पर दरभंगा में धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों की धूम रही। जिला अतिथि गृह में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मां जानकी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा और उल्लास के साथ पर्व मनाया। इस मौके पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मां जानकी के त्याग, धैर्य और नारी शक्ति के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। जिला अध्यक्ष मन्ना ने कहा कि मां जानकी मिथिला की अस्मिता, संस्कृति और गौरव की प्रतीक हैं और उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि जानकी नवमी केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का भी अवसर है। भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बनाया कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, जिला महामंत्री सुजीत मल्लिक, विजय चौधरी, संतोष पोद्दार, जिला उपाध्यक्ष राजेश रंजन सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं दूसरी ओर, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के जनक नंदिनी महिला छात्रावास में भव्य कीर्तन सभा का आयोजन किया गया। छात्राओं ने सामूहिक भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमद्भगवद्गीता के पाठ से हुई, जिसके बाद भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। इस आयोजन में करीब 25 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम छात्रावास अधीक्षिका डॉ. साधना शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर भी रणनीति बनाई भाजपा जिला इकाई की बैठक में आने वाले संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर भी रणनीति बनाई गई। जिला अध्यक्ष ने बताया कि 6 और 7 मई को जिले के सभी मंडलों में बैठकें आयोजित होंगी, जबकि 16-17 मई को दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जाएगा। इसमें करीब 200 कार्यकर्ता भाग लेंगे और संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और बूथ सशक्तिकरण पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। बैठक में पूर्व विधायक अमरनाथ गामी ने कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles