रांची | प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक दुबे ने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम पर निशाना साधते हुए कहा कि यह देश की असल समस्याओं से ध्यान हटाने का माध्यम बन गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब हर दिन औसतन 90 से अधिक महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले दर्ज हो रहे हैं, तो इस मुद्दे पर चुप्पी क्यों । आज महंगाई से जनता परेशान है और अब गैस, पेट्रोल व डीजल के दाम और बढ़ने की आशंका है, फिर भी सरकार प्रचार में लगी है। पीएम इस पर क्यों नहीं बोलते हैं। रांची| हरमू स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 133वें संस्करण को उत्साह के साथ सुना। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह प्रमुख रूप से मौजूद थे। मौके पर आदित्य साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने युवाओं को नवाचार, विज्ञान और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया। बाबूलाल ने कहा कि यह प्रसारण नागरिकों में राष्ट्र निर्माण की भावना जगाने का सशक्त माध्यम है।


