Monday, April 27, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

भोजपुरी स्टार खेसारी ने टीवी की नागिन को प्रपोज किया:हाथों में गुलाब लेकर घुटनों पर बैठे, कहा- शराब पीकर तुम्हारा नशा नहीं उतारना चाहता


भोजपुरी इंडस्ट्री के ट्रेडिंग स्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों रियलिटी शो बैटलग्राउंड सीजन 2 में मेंटर के तौर पर नजर आ रहे हैं। शो में उनकी दूसरी मेंटर टीवी की नागिन का किरदार निभाने वाली प्रियंका चाहर चौधरी के साथ केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। शो के एक प्रोमो में खेसारी लाल यादव बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आए। वह घुटनों पर बैठकर हाथ में गुलाब लिए प्रियंका चाहर चौधरी को प्रपोज करते दिखे। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘मैं मोहब्बत के जंग में हारना नहीं चाहता।’ प्रियंका चाहर चौधरी संग उनकी केमिस्ट्री, फ्लर्टिंग और मजेदार अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। खेसारी ने शायरी और डांस से प्रियंका का जीता दिल एक प्रोमो में खेसारी लाल शायरी करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि, ‘मैं मोहब्बत के जंग में हारना नहीं चाहता। नशा आपका है हुजूर, इसे दारू पीकर उतारना नहीं चाहता।’ इसके बाद खेसारी का भोजपुरी गाना ‘लागेलू नागिन जईसे’ गाना बजता है। जिस पर खेसारी प्रियंका चाहर चौधरी डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। कभी खेसारी अपने होठों में गुलाब लेकर डांस कर रहे हैं तो कभी प्रियंका के साथ वह नागिन का हुक स्टेप करते हुए नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस को रिझाने के लिए शर्ट उतारी, बॉडी फ्लॉन्ट किया खेसारी-प्रियंका की जुगलबंदी फैंस को खूब पसंद आ रही है। इससे पहले भी खेसारी एक्ट्रेस को रिझाने के लिए शर्ट उतारकर बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए दिखे थे। टीवी की नागिन प्रियंका को इम्प्रेस करने के लिए उन्होंने तुरंत टी-शर्ट उतारी और अपने डोले, कट्स दिखाते हुए कई पोज दिए। खेसारी प्रियंका संग नॉटी भी होते हुए भी दिखी थी। एक और प्रोमो में खेसारी ने प्रियांका को लेकर कहा था कि ‘इनकी तो बात ही निराली है, हंसी तो ये पहले लेकर गईं, अभी सिर्फ उम्मीद बाकी है। मर तो हम पहले ही गए थे इन पर, अब सिर्फ शरीर बाकी है।’ पहले हम बिगड़ें, उसके बाद मेरे बच्चे बिगड़ें एक एपिसोड में जब प्रियंका ने कहा था कि, ‘एक राउंड होगा, जहां कंटेस्टेंट्स को बताना होगा कि वो किसको-किसको किल या किसके साथ हुक-अप करना चाहेंगे।’ तो खेसारी तुरंत प्रियंका की ओर मुंह करके बैठ गए। एक्ट्रेस ने कहा, ‘अरे खेसारी जी, उधर है आपकी टीम। तो वो कहते हैं, ’पहले भगवान मेरा सुन ले। हम चाहते हैं पहले हम बिगड़ें, उसके बाद मेरे बच्चे बिगड़ें।’ यह सुनकर प्रियंका भी खेसारी के आगे हाथ जोड़ लेती हैं। खेसारी की ये मौज-मस्ती फैंस को खूब पसंद आ रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles