Saturday, August 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

छात्रों ने मंत्रियों-अधिकारियों का पुतला फूंका, आज तिरंगा यात्रा:सीजीएल रद्द करने व भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग; स्टेडियम से निकलेगी पदयात्रा


जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के बैनर तले आंदोलनरत छात्रों ने शुक्रवार शाम जेएसएससी सचिव सुधीर गुप्ता, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का पुतला फूंककर विरोध जताया। छात्र जयपाल सिंह स्टेडियम से पैदल मार्च करते हुए अलबर्ट एक्का चौक पहुंचे। इस दौरान सैकड़ों छात्र-छात्राएं हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते रहे। अलबर्ट एक्का चौक पहुंच कर आंदोलनकारियों ने अधिकारी और मंत्रियों के हालिया बयानों के विरोध में उनका पुतला दहन किया और सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। मंच का कहना है कि आंदोलन को बदनाम करने वाली बयानबाजी स्वीकार नहीं की जाएगी। छात्रों ने अपनी मांगों पर सरकार से गंभीरता से विचार करने और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने की मांग दोहराई। पुतला दहन से पहले एसडीओ और एडीएम स्टेडियम पहुंचे और छात्रों को मंत्रियों का पुतला दहन नहीं करने को लेकर समझाया, लेकिन छात्र नहीं माने। अलबर्ट एक्का चौक पर पुतला फूंक कर जताया विरोध, 300 मी. तिरंगे के साथ पदयात्रा, राज्यभर से जुटेंगे छात्र जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच शनिवार को 300 मीटर लंबे तिरंगे के साथ पदयात्रा निकालेगा। इसमें राज्य के 24 जिलों से हजारों छात्र-छात्राओं के शामिल होने का दावा किया गया है। पदयात्रा दोपहर 12 बजे जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से शुरू होगी। इसके बाद कचहरी रोड, लालपुर चौक और अलबर्ट एक्का चौक होते हुए वापस स्टेडियम पहुंचेगी। आज दिनभर क्या-क्या होगा सुबह 10 बजे : जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का जुटना
दोपहर 12 बजे : 300 मीटर तिरंगे के साथ पदयात्रा शुरू
रूट : जयपाल सिंह स्टेडियम से कचहरी रोड, लालपुर चौक, अलबर्ट एक्का चौक से वापस स्टेडियम।
मुख्य मांग : जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द हो और भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच हो आंदोलन में जाने के शक में युवक को थाने में रखने का आरोप कोडरमा के सतगावां निवासी योगेंद्र रविदास ने आरोप लगाया कि 9 अगस्त की रात तीन पुलिसकर्मी उसे थाना प्रभारी के बुलावे का हवाला देकर थाने ले गए। युवक के अनुसार, उसे बताया गया कि सोशल मीडिया से सूचना मिली है, वह छात्र आंदोलन में शामिल होने रांची जाने वाला है। उसने आरोप लगाया कि उसे रातभर थाने में रखा गया और 10 अगस्त को छोड़ा गया। मामले में पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles